दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन कल -तैयारियां पूरी, दुग्ध समितियों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि करेंगे प्रतिभाग
लालकुआं । नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार, 28 नवंबर को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में सुबह 10 बजे से आयोजित होने वाले इस अधिवेशन में जिलेभर की दुग्ध समितियों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। अधिवेशन में दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं, संघ की उपलब्धियों और भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
अधिवेशन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं भव्य तरीके से संपन्न हो सके।
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि अधिवेशन में जनपदभर की दुग्ध समितियों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों को अपनी समस्याएं और सुझाव रखने का अवसर मिलेगा। उत्पादकों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों का हित सर्वोपरि है और उनके सुझावों को प्राथमिकता देते हुए संघ का चहुंमुखी विकास करना उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दुग्ध उत्पादकों की बेहतरी, दुग्ध व्यवसाय को प्रोत्साहन देने और सहकारी समितियों को सशक्त बनाने के लिए संघ निरंतर प्रयासरत रहेगा। इस दौरान दुग्ध संघ के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



भवन निर्माण नियमों और भू-उपयोग परिवर्तन में छूट देने पर भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड : नगर पालिका भवन की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत -परिवार में मचा कोहराम
Uttarakhand- पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन पर KFC समेत छह बड़े रेस्तरां सील
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर -आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ेगा