उत्तराखंड में दस IAS और PCS अधिकारियों के तबादले -कई जिलों में बदले प्रशासनिक दायित्व, नैनीताल के डीएम होंगे अंशुल सिंह
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के 10 अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। शासन की ओर से 27 नवंबर 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, IAS अधिकारी ललित मोहन रयाल को अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के साथ अपर सचिव, मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, IAS विनीत तोमर को उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
IAS निधि यादव को अपर सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, IAS दीप्ति सिंह को निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण के पद से हटाकर जिलाधिकारी, अल्मोड़ा बनाया गया है।

IAS अंशुल सिंह को जिलाधिकारी अल्मोड़ा से हटाकर जिलाधिकारी नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
PCS अधिकारियों में कृष्ण कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी देहरादून से अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है। पंकज कुमार उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार के साथ कुंभ मेला का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, वैभव गुप्ता को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार से अपर जिलाधिकारी देहरादून भेजा गया है।
इसके अलावा PCS अधिकारी सीमा विश्वकर्मा को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल तथा सुधीर कुमार को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है।
शासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना कार्मिक एवं सतर्कता विभाग को उपलब्ध कराएं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी महिला को हाईकोर्ट से झटका -याचिका खारिज
भवन निर्माण नियमों और भू-उपयोग परिवर्तन में छूट देने पर भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन कल -तैयारियां पूरी, दुग्ध समितियों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि करेंगे प्रतिभाग
उत्तराखंड : नगर पालिका भवन की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत -परिवार में मचा कोहराम