हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी महिला को हाईकोर्ट से झटका -याचिका खारिज
नैनीताल। हल्द्वानी के एक बुजुर्ग कारोबारी से जुड़े हनीट्रैप, अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग के मामले में उत्तराखंड हाई कोर्ट ने आरोपी महिला ज्योति सिंह को झटका दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने महिला की याचिका खारिज कर दी। साथ ही अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर पूर्व में लगाई गई अंतरिम रोक भी हटा दी है।
आरोपी महिला ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा था कि उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है और उनका घटना से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी।
वहीं, कारोबारी की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उन्हें हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने उनसे करोड़ों रुपये की मांग की और फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम ऐंठने का प्रयास किया। इसके अलावा संपत्ति हड़पने और जानमाल का खतरा उत्पन्न करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।
मामले में हाई कोर्ट द्वारा याचिका खारिज किए जाने और गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक हटाए जाने से आरोपी महिला को राहत नहीं मिल सकी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



भवन निर्माण नियमों और भू-उपयोग परिवर्तन में छूट देने पर भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन कल -तैयारियां पूरी, दुग्ध समितियों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि करेंगे प्रतिभाग
उत्तराखंड : नगर पालिका भवन की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत -परिवार में मचा कोहराम
Uttarakhand- पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन पर KFC समेत छह बड़े रेस्तरां सील