उत्तराखंड : नगर पालिका भवन की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत -परिवार में मचा कोहराम
टनकपुर। नगरपालिका परिसर में निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह उस समय हुआ, जब मजदूर नवनिर्मित लिंटर पर पानी डाल रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे जा गिरा। हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
नगरपालिका के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विनोद बिष्ट ने बताया कि नगरपालिका परिसर स्थित भवन की तीसरी मंजिल पर कुछ दिन पूर्व लिंटर डाला गया था। शुक्रवार सुबह नायकगोठ, टनकपुर निवासी अनूप वर्मा (25) पुत्र राजेंद्र वर्मा लिंटर पर पानी डाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह सीधे नीचे जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम प्रमोद कुमार, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार और सभासद हसीब अहमद सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक अविवाहित था। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand- पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन पर KFC समेत छह बड़े रेस्तरां सील
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर -आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ेगा
Uknews-वनाग्नि पर हाईकोर्ट सख्त -केंद्र और राज्य सरकार को चार सप्ताह में नया शपथपत्र दाखिल करने के निर्देश