उत्तराखंड…पिथौरागढ़: घोड़ासीला गांव में 42 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
पिथौरागढ़। गणाई गंगोली तहसील के घोड़ासीला गांव में 42 वर्षीय व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, घोड़ासीला निवासी पूरन लाल (42) पुत्र धनी राम ने कथित तौर पर रविवार रात अपने घर में फांसी लगा ली। सोमवार सुबह परिजनों ने उन्हें फंदे से लटका देखा तो तत्काल नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पर सेराघाट चौकी से एसआई हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम में एसआई शांति प्रकाश, हेड कांस्टेबल संजीव पंत तथा कांस्टेबल मोहन सिंह, कृष्णा नेगी और राजकुमार शामिल रहे। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसआई हरीश सिंह कोरंगा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


किसान मेला देखने की खुशी मातम में बदली -अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटाहल्दू के भवान सिंह नवाड़ के युवक की मौत
UKNews-पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चला तो रची हत्या की साजिश -जंगल में पति का गला काटा, पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार
uk-रामनगर में दर्दनाक रेल हादसा : ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर -23 वर्षीय सफाईकर्मी की टांग कटी