उत्तराखंड…बिंदुखत्ता में कच्ची शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा –76 पाउच के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नैनीताल पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बिंदुखत्ता क्षेत्र से एक तस्कर को 76 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में CE2CT 2026 का सफल समापन -AI और नई तकनीकों पर मंथन

पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता उपनिरीक्षक गौरव जोशी और कांस्टेबल दयाल नाथ क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान खुरिया खत्ता नंबर-08 निवासी हीरा सिंह मेहरा को एक प्लास्टिक के कट्टे में 76 पाउच अवैध कच्ची शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशे ने बनाया हैवान! मां से कहासुनी के बाद बेटे ने माथे पर मारी गोली -खुद ही अस्पताल लेकर पहुंचा

आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 105/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली के अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टर ने की आत्महत्या --सुसाइड नोट में प्रेम संबंध और शादी न होने का दर्द

बरामदगी:
• 76 पाउच अवैध कच्ची शराब

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119