उत्तराखंड…प्रेमजाल में फंसाकर युवती को भगाने का आरोप -जेवर-नकदी लेकर लापता, आरोपी पर केस दर्ज

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर के प्रतापपुर चौकी क्षेत्र में एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने कॉलोनी में किराये पर रहने वाले आर्यन उर्फ छोटे पर बेटी को डरा-धमकाकर अपने प्रभाव में लेने और अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चला तो रची हत्या की साजिश -जंगल में पति का गला काटा, पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार

महिला की तहरीर के अनुसार, आरोपी 5 जुलाई की दोपहर उसकी बेटी को अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवती घर से एक जोड़ी सोने के कुंडल, सोने की एक अंगूठी और 30 हजार रुपये की नकदी भी साथ ले गई। मां ने बेटी की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिनेशपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने जताया शक

पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि दोनों की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119