गौशाला में आग लगने से 47 बकरियां जली-
चमोली। जिले के देवाल विकासखंड के बेराधार गांव में एक गौशाला में आग लग जाने से 47 बकरियां जलकर खाक हो गई। जिला प्रशासन ने बकरियों का पोस्टमार्टम करा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण मानवीय भूल बताया जा रहा है। घटना देर सुबह की बताई जा रही है तड़के गोशाला में आग लग गई।
हादसे में गोशाला राख हो गई और 47 बकरियां जलकर मर गई। इस दौरान बकरी पालक भी झुलस गया।बताया जा रहा है कि भेड़ पालक गोशाला में आग जला सो गया था। जो आग लगने का कारण बताया जा रहा है ।बेराधार गांव निवासी महिपाल सिंह की गोशाला में तड़के पांच बजे अचनाक आग लग गई। देखते ही देखते आग भड़क गई। घटना का पता तब चला तब तक गौशाला में बंधी 47 बकरिया जलकर खाक हो गई तो वही आग बुझाने के दौरान बकरी पालन भी झुलस गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने पूरे मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त –गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
उत्तराखंड…दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त –निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा
लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा