UK-डेढ़ साल से लापता युवती सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर मिली, परिजनों के सुपुर्द
कोटद्वार। कोटद्वार से डेढ़ वर्ष से अधिक समय पहले लापता हुई 24 वर्षीय युवती को पुलिस ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। काउंसलिंग के बाद पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 20 जनवरी 2025 को कोटद्वार निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनकी 24 वर्षीय बेटी 14 जनवरी को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की। बाद में मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी भी दर्ज की गई।
पुलिस के मुताबिक, युवती प्रेम प्रसंग के चलते घर से चली गई थी। उसने सहारनपुर निवासी एक युवक से शादी कर ली थी और उसके परिवार के साथ रह रही थी।
एसएसपी पौड़ी गढ़वाल सर्वेश पंवार ने लंबित गुमशुदगी के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने युवती की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए। इन्हीं प्रयासों के दौरान 24 अक्टूबर को युवती सहारनपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सकुशल मिल गई। पुलिस ने आवश्यक काउंसलिंग के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-रुद्रपुर में दिनदहाड़े महिला के कानों से सोने के कुंडल झपटे -बाइक सवार बदमाश फरार