उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, यमुनोत्री और केदारनाथ में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड
-26 से 29 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान, 30 अक्तूबर से फिर बदलाव के आसार
देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। यमुनोत्री धाम और केदारनाथ में शनिवार दोपहर बाद बर्फबारी हुई, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर भी पड़ सकता है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को ठंड का अधिक अहसास होगा।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 25 अक्तूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। वहीं, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बताए गए थे। ऊंचाई वाले इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना भी जताई गई थी।
मौसम में बदलाव का असर पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आने से सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने की संभावना है।
29 अक्तूबर तक मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 से 29 अक्तूबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 30 अक्तूबर से मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।
शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर चटक धूप खिली रही, जिससे पर्वतीय इलाकों में दिन के समय ठंड का अहसास कम रहा। हालांकि, रात में गुलाबी ठंड बनी रही।
दून में सामान्य से अधिक रहा तापमान
देहरादून में शनिवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी तापमान की स्थिति लगभग इसी तरह बनी रही।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-डेढ़ साल से लापता युवती सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर मिली, परिजनों के सुपुर्द
UK-रुद्रपुर में दिनदहाड़े महिला के कानों से सोने के कुंडल झपटे -बाइक सवार बदमाश फरार