दहेज में 6 लाख व स्कॉर्पियो कार की मांग, पत्नी ने लगाया आरोप
एक विवाहिता ने अपने पति समेत 3 लोगों पर उसको प्रताड़ित करने तथा दहेज में 6 लाख की नकदी एवं एक स्कॉर्पियो कार मांगने का आरोप लगाया है। मांग पूरी नहीं होने पर उसे तथा उसकी दो वर्ष की बच्ची को धक्के मार कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है।
काशीपुर के ग्राम नंदपुर नरका टोपा निवासी नाजिया ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह वर्ष 2021 में हुआ था। विवाह के बाद से ही उसका पति व अन्य परिजन कम दहेज लाने को लेकर ताने देना शुरू कर दिया था। आरोप लगाया कि शुक्रवार को उसके पति व अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की व उसको व उसकी बेटी को धक्के मार कर घर से भगा दिया। आरोप लगाया कि इन लोगों ने 6 लाख रुपये व स्कॉर्पियों कार के साथ ही वापिस आने की बात कही। नाजिया ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : मालदार दान सिंह बिष्ट की 62वीं पुण्यतिथि पर ऑनलाइन स्मृति व्याख्यान आयोजित
उत्तराखंड : सड़क धंसने से खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत -रामनगर-रानीखेत मार्ग की बदहाली पर उठे सवाल
आज हिंदी खुश है कि हिंदी के चर्चे हैं…
uttarakhand-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ बोर्ड लगाकर घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी -एयरगन भी बरामद