uttarakhand-20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता -पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। वर्मा कॉलोनी, दो किलोमीटर बिंदुखत्ता निवासी एक व्यवसायी की 20 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश के बाद भी युवती का पता नहीं चलने पर लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी है। युवती के पिता ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पदों से दिया इस्तीफा -बोले- ‘मेरी वजह से भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष कमजोर न हो’

पुलिस को दी तहरीर में व्यवसायी ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने आसपास के इलाकों के साथ ही संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों को आशंका हुई कि पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पांच लाख की सुपारी देकर पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश -पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार

युवती के पिता ने पुलिस को यह भी आशंका जताई है कि आरोपी युवक उनकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है। उन्होंने पुलिस से युवती की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी के साथ आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए लालकुआं कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि युवती की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। टीम संभावित स्थानों पर दबिश देने के साथ ही युवती की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि युवती को जल्द सकुशल बरामद करने और मामले में नियमानुसार कार्रवाई के प्रयास किए जा रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119