उत्तराखंड : मालदार दान सिंह बिष्ट की 62वीं पुण्यतिथि पर ऑनलाइन स्मृति व्याख्यान आयोजित
हल्द्वानी। स्वर्गीय श्री दान सिंह बिष्ट ‘मालदार’ की 62वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 10 सितंबर को हिमश्री फाउंडेशन एवं न्यू मोंटेसरी स्कूल, हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में ‘पुण्यतिथि स्मृति व्याख्यान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम’ का ऑनलाइन आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नॉर्वे से प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पूर्व आचार्य डॉ. अनिल जोशी ने मुख्य वक्ता तथा पूर्व आचार्या डॉ. नीता बोरा शर्मा ने विशिष्ट वक्ता के रूप में स्मृति व्याख्यान दिया।
वक्ताओं ने कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए दान सिंह बिष्ट ‘मालदार’ द्वारा दिए गए अनुदान एवं संचालित किए गए विभिन्न प्रकल्पों का उल्लेख करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. अनिल जोशी ने कहा कि मालदार जी के योगदान और व्यक्तित्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उनकी अगली पुण्यतिथि पर एक बड़े और सजीव कार्यक्रम का आयोजन किया जाना चाहिए।
डॉ. नीता बोरा शर्मा ने मालदार जी से जुड़ी विभिन्न स्मृतियों का उल्लेख करते हुए उन्हें काव्यात्मक श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. बी.एस. कालाकोटी ने कहा कि मालदार जी के कृतित्व से प्रेरणा लेते हुए नए स्टार्टअप और नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके नाम से उद्यमिता पुरस्कार शुरू किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में डॉ. नवीन शर्मा ने मुख्य एवं विशिष्ट वक्ताओं का सारगर्भित परिचय प्रस्तुत किया। प्रारंभ में कार्यक्रम के संयोजक डॉ. हरी एस. बिष्ट ने कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। अंत में उन्होंने सभी वक्ताओं, गणमान्य अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
ऑनलाइन कार्यक्रम में अमेरिका से प्रोफेसर एमेरिटस डॉ. पूरन बोरा, प्रोफेसर अरविंद जोशी, प्रोफेसर एस.डी. शर्मा, ब्रिगेडियर बलवंत सिंह चौहान, भारत नंदन फुलोरिया, प्रो. सैय्यद अली हामिद, प्रोफेसर दिनेश भट्ट, प्रोफेसर दीपक पालीवाल, डॉ. तेजपाल सिंह, किरण तिवारी, डॉ. कमलेश भाकुनी, डॉ. हेम चंद्र पांडे, निदेशक पिथौरागढ़ परिसर, अमेरिका से मनोज जोशी, वैदिक भारती के सदस्य तथा अनेक शोधार्थी एवं छात्र उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : सड़क धंसने से खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत -रामनगर-रानीखेत मार्ग की बदहाली पर उठे सवाल
आज हिंदी खुश है कि हिंदी के चर्चे हैं…
uttarakhand-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ बोर्ड लगाकर घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी -एयरगन भी बरामद