छह वर्षीय बच्ची की मां शराब पीकर मारती थी बच्ची को- बच्ची ने किया माँ के साथ रहने से इनकार:-पढ़े रोचक खबर-
हल्द्वानी। कालाढूंगी चौराहे पर कालू सिद्ध मंदिर के बाहर से एक छह वर्षीय बच्ची के अचानक लापता होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत बच्ची की तलाश शुरू कर दी। काफी घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्ची को राजपुरा क्षेत्र से बरामद कर लिया।
गुरुवार सुबह शराब के नशे में एक वृद्ध महिला ने थाने जाकर पुलिस को बताया कि उसकी छह वर्षीय बच्ची को कोई व्यक्ति उठा कर ले गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कैमरों की फुटेज देखी तो बच्ची एक सिक्ख व्यक्ति के साथ टैंपू में बैठकर तिकोनिया की ओर जाती दिखाई दी। पुलिस उसकी तलाश में तिकोनिया चौराहे तक पहुंची। जहां वह व्यक्ति बच्ची को अपने साथ आर्मी गेट की ओर जाते दिखाई दिया। पुलिस ने सीसी कैमरे से ली गई दोनों फोटो मोबाइल में लोगों को दिखाया। पुलिस आर्मी गेट होते हुए राजपुरा पहुंची और दोनों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पता चला कि बच्ची को सिख व्यक्ति राजपुरा में छोड़ गया है। पुलिस उस बच्ची के पास पहुंची और राजपुरा पुलिस चौकी लाकर उससे घटना के बारे में जानकारी ली। बच्ची के साथ उसकी भाभी और रिश्तेदार पुलिस चौकी पहुंचे। जहां पता चला कि बच्ची जो कि अपनी मां के साथ राजपुरा क्षेत्र में ही रहती है, सुबह कालू सिद्ध मंदिर के पास बैठी हुई थी और अपनी बच्ची के साथ मारपीट कर रही थी। उक्त व्यक्ति से बच्ची ने कहा कि मुझे राजपुरा भाभी के पास जाना है। जिसे वह बच्ची को अपने साथ राजपुरा लाया और बच्ची के कहने पर उसे मंदिर के पास छोड़कर चला गया। पुलिस में बच्ची की एक संस्था से काउंसलिंग कराकार उसकी भाभी के हवाले कर दिया। बच्ची अपनी मां के साथ जाने से मना करने लगी। उसका कहना था कि उसकी मां शराब पीकर उसके साथ मारपीट करती है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान