मेड़ के विवाद के चलते महिला को लाठी-डंडों से पीटा- मुकदमा दर्ज-
हल्द्वानी। पुराना बिंदुखत्ता निवासी स्वयंसेवक की पत्नी को मेड़ के विवाद के चलते पड़ोसन महिला ने लाठी-डंडों से पीटकर जख्मी कर दिया। जिसका हल्द्वानी स्थित चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है।
पुलिस को तहरीर देते हुए पुराना बिंदुखत्ता निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह जग्गी ने कहा कि गत दिवस उनकी पत्नी शांति देवी अपने घर से निकलकर खेत की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में उनके पड़ोस में रहने वाली जीवंती देवी पत्नी किशन सिंह जग्गी ने मैड़ के विवाद के चलते उनकी पत्नी पर लाठी-डंडों से प्रहार करके उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
जिसे वह तुरंत ही बेस अस्पताल हल्द्वानी ले गए और उसका उपचार कराया। उन्होंने कोतवाली पुलिस से मामले में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इधर वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज के अनुसार दी गई तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार