हवालबाग में 62 साल के बुजुर्ग ने पेड़ पर फांसी लगा दे दी जान
अल्मोड़ा। स्यूनराकोट में एक 62 साल के बुजुर्ग ने फांसी लगा जान दे दी। उनका शव घर के करीबी जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला है। आत्महत्या के कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हवालबाग ब्लॉक के ग्राम स्यूनराकोट निवासी दरबान सिंह पुत्र अमर सिंह (उम्र 62 वर्ष) का शव गांव से सटे जंगल में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
सूचना मिलने पर सोमेश्वर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को कब्जे में लिया। शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया है।इधर थानाध्यक्ष विजय नेगी के अनुसार फिलहाल यह पता नहीं चल पया है कि इस व्यक्ति ने आत्महत्या क्यों की। मामले की जांच की जा रही है। बताया गया है कि मृतक दरबान सिंह के परिवार में 02 बेटे तथा 01 बेटी हैं। उनका एक बेटा दिल्ली में कार्यरत है। वहीं दूसरा बेटा गांव में रहकर ही दुकान चलाता है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप