उत्तराखंड में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000 -सीएम धामी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
-अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन का रास्ता होगा साफ, भविष्य में पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करने की भी पहल
देहरादून। उत्तराखंड में जनपदीय पुलिस बल में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या बढ़ाकर 2000 किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्तमान में स्वीकृत 526 महिला आरक्षियों के पदों को बढ़ाकर 2000 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 1474 अतिरिक्त पद अन्य संवर्गों एवं शाखाओं के स्वीकृत पदों से समायोजित किए जाने का प्रस्ताव है।
इस निर्णय से प्रदेश की जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों की संख्या बढ़ाने के साथ ही वर्तमान में कार्यरत अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन और उनकी पदोन्नति की संभावनाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पहल होगी।
कार्मिक विभाग ने इस प्रस्ताव पर बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय भार के तथा कुल स्वीकृत पदों की संख्या में वृद्धि किए बिना सहमति व्यक्त की है। इसके लिए वर्तमान में कार्यरत 1210 अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन और भविष्य में उनकी पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उच्चतर पदों के पुनर्गठन का अलग प्रस्ताव उपलब्ध कराने की शर्त रखी गई है।
मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद अब इस व्यवस्था को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्रस्ताव का उद्देश्य पुलिस विभाग में उपलब्ध स्वीकृत पदों का बेहतर उपयोग करते हुए महिला आरक्षियों के लिए सेवा संबंधी अवसरों को मजबूत करना है।
महिला पुलिस कर्मियों के भविष्य को सुरक्षित बनाना लक्ष्य
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य महिला पुलिस कर्मियों को सेवा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उनके भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाना है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKNews-सड़क हादसों में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज -राह-वीरों को 25 हजार का पुरस्कार
नवरात्र में बड़ा हादसा : बदियाकोट का प्राचीन मां भगवती मंदिर आग में जलकर खाक -ऐतिहासिक काष्ठकला नष्ट
UK-कपकोट में खाई के पास मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी