धौलीनाग मेले में महिला ने पेश की ईमानदारी की मिसाल -खोया सोने का मंगलसूत्र पुलिस को सौंपा
-कांडा पुलिस ने असली मालकिन को तलाशकर लौटाया मंगलसूत्र -महिला की ईमानदारी की सराहना
बागेश्वर। तहसील कांडा के विजयपुर में आयोजित धौलीनाग मेले में एक महिला ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। जमीन पर मिला सोने का मंगलसूत्र महिला ने अपने पास रखने के बजाय पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद कांडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आभूषण की वास्तविक मालकिन को तलाशकर मंगलसूत्र सकुशल वापस लौटा दिया।
जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर को विजयपुर में धौलीनाग मेले के दौरान ग्राम ढपटी निवासी ममता धामी पत्नी नरेंद्र सिंह को जमीन पर सोने का मंगलसूत्र पड़ा मिला। ममता धामी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए मंगलसूत्र मेले में ड्यूटी पर तैनात कांडा पुलिसकर्मियों को सौंप दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष बलवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलसूत्र की मालकिन की तलाश शुरू की। इसके लिए मेले में लाउडस्पीकर से घोषणा करने सहित अन्य माध्यमों का सहारा लिया गया। पुलिस के प्रयासों से ग्राम भंडारीसेरा निवासी गंगा रावत पत्नी बलराम सिंह रावत का पता चला।
आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस ने सोने का मंगलसूत्र गंगा रावत को सौंप दिया। खोया हुआ आभूषण वापस मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी लौट आई। वहीं, ममता धामी की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता की लोगों ने सराहना की। इस घटना ने मेले में आए लोगों के बीच ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का सकारात्मक संदेश दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKNews-सड़क हादसों में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज -राह-वीरों को 25 हजार का पुरस्कार
नवरात्र में बड़ा हादसा : बदियाकोट का प्राचीन मां भगवती मंदिर आग में जलकर खाक -ऐतिहासिक काष्ठकला नष्ट