UK-नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म का आरोप -वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी दावा
कालाढूंगी/नैनीताल । कालाढूंगी क्षेत्र में एलएलबी की एक छात्रा ने युवक और अपनी फुफेरी बहन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। छात्रा ने युवक पर नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, उसकी फुफेरी बहन पर युवक से मुलाकात कराने का आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को सौंपी गई तहरीर के अनुसार, युवती की फुफेरी बहन ने उसकी मुलाकात चकलुवा निवासी एक युवक से कराई थी। आरोप है कि करीब तीन साल पहले उसकी फुफेरी बहन ने उसे अपने घर बुलाया, जहां युवक पहले से मौजूद था। युवती का आरोप है कि इस दौरान उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बना लिया।
छात्रा के मुताबिक, उसने इस घटना का कड़ा विरोध किया। आरोप है कि शिकायत करने पर युवक और उसकी फुफेरी बहन ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके चलते मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
इस संबंध में एसपी सिटी हरबंश सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान -वीकेंड पर भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित
धौलीनाग मेले में महिला ने पेश की ईमानदारी की मिसाल -खोया सोने का मंगलसूत्र पुलिस को सौंपा
UKNews-सड़क हादसों में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज -राह-वीरों को 25 हजार का पुरस्कार