गौला खनन संघर्ष समिति का 66वे दिन धरना जारी
मोटाहल्दू। गौला खनन संघर्ष समिति मैं धरने के 66 वे दिन जिला अध्यक्ष कांग्रेश राहुल छिमवाल, पीसीसी मेंबर सतीश नैनवाल, पीसीसी मेंबर हरेंद्र सिंह बोरा, राजेंद्र खनवाल ने अपना समर्थन गौला खनन संघर्ष समिति को दिया और कहा सरकार की नीति इस समय बहुत खराब चल रही है। अधिकारी मुख्यमंत्री के दबाव में काम कर रहे हैं शीघ्र ही आने वाले 19 तारीख को पूरे जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता इस धरने को अपना समर्थन धरना स्थल पर दंग जिसमें संयोजक रमेश चंद जोशी ने उनका धन्यवाद अदा किया।

वहीं दूसरी ओर आज बेरी पडाव गेट, हल्दुचौड गेट और लाल कुआं गेट में वाहन स्वामियों की बैठक हुई और यह निर्णय निकला की अगर 40 से कम रेट स्टोन क्रेशर ने किए तो हम अपनी गाड़ियों को इस सीजन के लिए सरेंडर कर देंगे सौर आबादी से स्टोन क्रशरों को हटाने के लिए धरना जारी रहेगा। आज बैठक में लाल कुआं अध्यक्ष जीवन कबडवाल ,हल्दुचौड गेट अध्यक्ष कैलाश चंद भट्ट , बेरी पडाव गेट अध्यक्ष जीवन बोरा के नेतृत्व में गेटों पर बैठक की गई वही धरना देने वालों में रमेश चंद्र जोशी, इंदर सिंह नयाल ,रमेश कांडपाल, गोकुल भट्ट ,राजू चौबे, पूरन पांडे, पूरन पाठक ,नंदा बल्लभ नैनवाल, नवल जोशी ,सुभाष शर्मा ,नरेंद्र कार्की ,नरेंद्र उपाध्याय, सहित तमाम वाहन स्वामी मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी