सड़क के लिए ग्रामीणों का 68वे दिन भी क्रमिक अनशन जारी-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
सड़क निर्माण का कार्य शुरू न होने पर करेंगे विधानसभा चुनाव का बहिष्कार-
मड़कनाली सुरखालपाठक मोटरमार्ग संघर्ष समिति का 68वे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। शुक्रवार को क्रमिक अनशन में बैठने वालों में केशर सिंह,चंद्र सिंह शामिल रहे। इधर आन्दोलनकारियो ने उत्तराखंड सरकार को चेतावनी दी है कि विधानसभा चुनाव से पूर्व यदि सड़क की मांग पूर्ण नही हुई तो उक्त सडक विहीन पांच गांवो के सेंकडो ग्रामीण विधानसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।
शुक्रवार को आन्दोलनकारियो को समर्थन करने वालो में अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट,पूर्व जिला पंचायत सदस्य कल्याण राम,सेवानिवृत्त सूबेदार केशर सिंह बिष्ट,पूर्व सैनिक राजेन्द्र सिंह बिष्ट,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह भंडारी,बादल सिंह,लाल सिंह व हरीश सिंह मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

मुंबई एयरपोर्ट पर 10.75 करोड़ का सोना जब्त -स्टाफ की मिलीभगत से मचा हड़कंप
uttarakhand-बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप, दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट