वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवती से 8.77 लाख ठगे
साइबर ठगों ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर एक युवती से करीब 8.77 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेट्रोपोलिस सिटी रुद्रपुर निवासी नितिका पांडेय ने साइबर सेल पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते दो जनवरी को उसके व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से वर्क फ्रॉम होम का मैसेज आया था। 4 जनवरी को फिर से मेसेज आया और उसमें कार्य करने की प्रक्रिया बताई गई। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर उनका अकाउंट बनाया गया। इसके बाद उसमें दिए स्टेप्स फॉलो किए और बाद में उन्होंने प्राफिट और बोनस के लिए दूसरा नंबर दिया। जिस नंबर में उनको रकम ट्रांसफर करनी होती थी।
7 और 8 जनवरी को उन्होंने कुछ रकम जमा की। इसमें बदले उनको दोगुनी रकम दी गई। इसके बाद उन्होंने सात से 9 जनवरी तक 8,77,394 रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद संपर्क नहीं होने पर उन्हें ठगी होने का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने 1930 नंबर साइबर पुलिस को कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। वहीं मामले में थाना पंतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

मानसून का कहर : उत्तर और पूर्वी भारत में 17 की मौत, जम्मू-कश्मीर सबसे ज्यादा प्रभावित, कई राज्यों में रेड अलर्ट