राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
-उत्तराखंड में 11 राजस्व निरीक्षक बने नायब तहसीलदार -17 अक्टूबर से अल्मोड़ा में प्रशिक्षण शुरू
देहरादून। उत्तराखंड में राजस्व निरीक्षक संवर्ग के 11 कार्मिकों को पदोन्नति के माध्यम से नायब तहसीलदार बनाया गया है। राजस्व परिषद ने चयन वर्ष 2025-26 के तहत पदोन्नति का आदेश जारी करते हुए सभी चयनित कार्मिकों को 17 अक्टूबर 2026 से राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान, अल्मोड़ा में साढ़े चार माह के निर्धारित प्रशिक्षण में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।
राजस्व परिषद के अध्यक्ष आनंद बर्द्धन की ओर से 14 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में 18 सितंबर 2026 को आयोजित विभागीय चयन समिति की बैठक की संस्तुति के आधार पर यह पदोन्नति दी गई है। चयनित कार्मिकों को उत्तराखंड अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक (नायब तहसीलदार) सेवा नियमावली, 2009 के प्रावधानों के तहत पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नत होने वाले कार्मिकों में दिनेश नाथ सिंह, सुदामा सिंह, सत्यपाल सिंह चौहान, प्रीतम सिंह, विनोद कुमार, इंद्रमोहन रूपण, सुभाष चंद्र बहुगुणा, चित्र सिंह, राजेंद्र लाल, कैलाश चंद्र और मनोज कुमार शामिल हैं। ये कार्मिक पौड़ी, टिहरी, देहरादून, अल्मोड़ा और नैनीताल समेत विभिन्न जनपदों में राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
आदेश के अनुसार, प्रशिक्षण अवधि के दौरान पदोन्नत कार्मिकों का वेतन अग्रिम आदेशों तक उनकी वर्तमान तैनाती वाले जनपद में नायब तहसीलदार के रिक्त पदों के सापेक्ष आहरित किया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उनकी तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी पदोन्नत कार्मिकों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रखा जाएगा।
कुंदन पुरी को दोबारा प्रशिक्षण
आदेश में नैनीताल जनपद में तैनात नायब तहसीलदार कुंदन पुरी को भी दोबारा प्रशिक्षण के लिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उनका चयन वर्ष 2024-25 के तहत हुआ था, लेकिन निर्धारित साढ़े चार माह का प्रशिक्षण पूरा नहीं करने के कारण उन्हें पुनः प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन