बेटे को बचाने के लिए काट दिया 10 वर्षीय लडक़े का गला, तांत्रिक के कहने पर चचेरे भाई ने दी बलि
बहराइच । उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के परसा गांव में एक तांत्रिक की सलाह पर मानव बलि के लिए 10 वर्षीय लडक़े की हत्या कर दी गई। युवक का गला कटा शव खेत में दबा मिला। पुलिस के मुताबिक कृष्णा वर्मा का बेटा विवेक पिछले हफ्ते लापता हो गया था। बाद में खेत में बच्चे का गला कटा शव मिला। पुलिस ने दावा किया कि मृतक बच्चे के चचेरे भाई अनूप ने मानसिक रूप से विक्षिप्त अपने ढाई साल के बेटे को बचाने के लिए लडक़े की बलि दी।
जब इलाज से सकारात्मक परिणाम नहीं मिला, तो अनूप ने अपने गांव के पास एक तांत्रिक से संपर्क किया। तांत्रिक ने अनूप को मानव बलि देने के लिए उकसाया, इसके बाद उसने एक अन्य रिश्तेदार के साथ बच्चे को मार डाला।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी रिश्तेदार और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर