बनभूलपुरा क्षेत्र से एक 12 साल की किशोरी लापता -गुमशुदगी दर्ज
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र से एक किशोर लापता हो गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वार्ड 30 निवासी सरफराज ने बनभूलपुरा थाने को दी तहरीर में कहा कि उसकी 12 वर्षीय बेटी सना लापता हो गई।
उन्होंने बताया कि बीते 26 अप्रैल को दोपहर 12 बजे स्कूल का काम करने के लिए अपनी सहेली के घर जाने के लिए बैग लेकर घर से निकली थी लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटी। किशोरी की तलाश के लिए हर जगह खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर किशोरी की गुमशुदगी दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल