थल से मुनस्यारी जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, छह घायल
पिथौरागढ़ । थल से मुनस्यारी जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बीती देर रात हुए इस हादसे में चालक सहित कार में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बुधवार को आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कार संख्या यूके 03 बी 0592 में सवार होकर तेजम निवासी राजेंद्र सिंह (40) पुत्र कैदार सिंह, चंचल सिंह कार्की (48)पुत्र पान सिंह, गजराज सिंह रावत (49) पुत्र जोधा सिंह, हरी सिंह (48) पुत्र मनोहर सिंह व गंभीर सिंह (37) पुत्र चंद्र सिंह नाचनी की तरफ जा रहे थे। रात बारह बजे के आसपास फल्याटी के समीप एकाएक कार अनियंत्रित हो गई और 100 मीटर दूर गहरी खाई में लुढ़कते हुए रामगंगा नदी किनारे जा पहुंची। स्थानीय लोगों की सूचना पर रात में ही पुलिस, प्रशासन की टीम घटनास्थल पहुंची। उन्होंने घायलों को खाई से निकाला और पीएचसी गौचर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल का कहना है कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


uttarakhand-आईपीओ और एफएंडओ ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.98 लाख की ठगी
बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह -श्रीपाल राणा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील
उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप