उत्तराखंड : काशीपुर में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
काशीपुर। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुरी में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, डायल 112 पर सूचना मिली थी कि गौतमी हाईट के पास एक कमरे में युवक फंदे से लटका हुआ है। सूचना पर अपर उपनिरीक्षक दीपक चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और 108 एंबुलेंस कर्मियों की मदद से युवक को नीचे उतारकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतक की पहचान सोमपाल सिंह उर्फ छोटू (29) पुत्र बुद्धसेन निवासी ग्राम रजौड़ा, थाना पटवारी, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में शंकरपुरी की गली नंबर पांच में मोर सिंह पुत्र पनमेश्री के मकान में किराये पर रह रहा था।
चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद पंचायतनामा भरने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


uttarakhand-आईपीओ और एफएंडओ ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.98 लाख की ठगी
बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह -श्रीपाल राणा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील
उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप