uttarakhand-आईपीओ और एफएंडओ ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.98 लाख की ठगी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शेयर बाजार में कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठग ने काठगोदाम निवासी एक युवक से 1.98 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने आईपीओ और एफएंडओ ट्रेडिंग में निवेश कर 70 से 80 प्रतिशत तक लाभ दिलाने का झांसा दिया था। रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। काठगोदाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

हाईडिल गेट, काठगोदाम निवासी सागर जोशी के अनुसार, 30 जून को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम रितुराज बताया और खुद को आईपीओ व एफएंडओ ट्रेडिंग करने वाली एक कंपनी से जुड़ा बताया। उसने कंपनी के माध्यम से निवेश करने पर 70 से 80 प्रतिशत तक मुनाफा मिलने का दावा किया।

अधिक लाभ के लालच में आकर सागर ने दो से 10 जुलाई 2026 के बीच गूगल पे के माध्यम से पांच अलग-अलग किस्तों में कुल 1,98,400 रुपये आरोपी के खाते में भेज दिए। शुरुआत में आरोपी निवेश और आईपीओ से जुड़ी जानकारी देने की बात करता रहा, लेकिन बाद में लिस्टिंग और निवेश से संबंधित सवालों पर टालमटोल करने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड --प्रदेश के 12 बंद आईटीआई आगामी शैक्षिक सत्र से होंगे संचालित

पीड़ित ने जब अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी दो-चार दिन में पैसे लौटाने का आश्वासन देता रहा। काफी समय बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं मिली तो सागर को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने 13 नवंबर को काठगोदाम थाने में तहरीर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी पाने का आरोपी गिरफ्तार

कोतवाल जसवीर चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119