बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह -श्रीपाल राणा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
हरिमोहन सिंह राणा
नानकमत्ता। नानक सागर स्थित कटी पुलिया में बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बेटियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम का संयोजन फकीर सिंह राणा ने किया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के दर्जा राज्यमंत्री रणजीत नामधारी वरिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं साधू सिंह नामधारी और नगर पंचायत नानकमत्ता के मनोनीत सभासद मुकुल मेहता ने भी अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान रामाराम कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। अतिथियों ने बेटियों को खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करती हैं।
प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र की बेटियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील
उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
भारत प्राइवेसी कॉन्फ्रेंस 2026 में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल ने उठाया छात्र डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा का मुद्दा