अल्मोड़ा किशोरी गृह में रहने वाली नाबालिग के गर्भवती होने का मामला

खबर शेयर करें 👉

मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है पीड़िता

अल्मोड़ा । मुख्यालय के किशोरी गृह में रहने वाली एक नाबालिग के गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोबाइल का पासवर्ड भेजकर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम -40 कॉल करता रहा दोस्त… कमरे में लटका मिला शव


जानकारी के मुताबिक किशोरी गृह में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी की बीते मंगलवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद सुरक्षाकर्मी उसे अस्पताल लाए। चिकित्सकों की जांच में किशोरी गर्भवती पाई गई। गर्भ एक माह से अधिक का बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार यादव ने बताया कि किशोरी फिलहाल कुछ भी नहीं बता पा रही है। किशोरी गृह की अधीक्षिका की तहरीर पर धारा 376 व पाॅक्सो एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।   

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जागेश्वर धाम में अव्यवस्था का अतिक्रमण -पार्किंग के बावजूद मंदिर तक घुस रही गाड़ियां, आधी सड़क पर कब्जा
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119