हादसे में मृतक उपनल कर्मी के आश्रितों को सौंपा एक लाख का चैक -दुर्घटना बीमा के 50 लाख रुपए भी मिलेंगे

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विगत एक सप्ताह पूर्व उपनल कर्मचारी वाहन चालक तसलीम अहमद की दुर्घटना में हुई मृत्यु के उपरांत शनिवार को मृतक के सहस्त्रधारा रोड़ नागल हटनाला स्थित आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मृतक के पिता खुर्शीद अहमद को दुर्घटना बीमा का एक लाख का चैक सौंपा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मृतक के आश्रितों का एकमुश्त 50 लाख रुपये की धनराशि भी दी जाएगी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पहले उपनल कर्मचारियों का दुर्घटना बीमा सिर्फ 15,000 रुपये था, जिसे बाद में 1 लाख रुपये तक बढ़ाया गया। अब इसे 50 लाख रुपये कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-नानकमत्ता में दो महिलाओं से 12.01 ग्राम स्मैक बरामद -एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम-उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाएगा। किसी कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके आश्रितों का एकमुश्त 50 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।गौरतलब है कि विगत एक सप्ताह पूर्व सहस्त्रधारा नागल हटनाला निवासी मृतक तसलीम अहमद (वाहन चालक) को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर माद दी थी। जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...किशनपुर सकुलिया के बकुलिया में निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर -75 लोगों ने उठाया लाभ

इस अवसर पर उपनल के उप महाप्रबंधक मेजर हिमांशु रौतेला, समीर पुंडीर, सोरन सिंह ठाकुर, सुधीर पुंडीर, वैभव सिंह, अंकित सिंह, राकेश सिंह, ललित पुंडीर, हिमांशु रावत आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-एक दशक में बदली 104 हेल्थ हेल्पलाइन की तस्वीर -अब फोन उठाने तक सीमित नहीं, खुद मरीजों तक पहुंचकर कर रही स्वास्थ्य निगरानी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119