UK-बहू पर सास के सिर पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र के भारापुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान बहू पर अपनी सास के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पति ने बहू के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बिना जांच क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने पर हाईकोर्ट सख्त -कालाढूंगी थानाध्यक्ष और जांच अधिकारी तलब

पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी सुखपाल ने बताया कि चार नवंबर को उनका छोटा बेटा विकास घर पर मौजूद नहीं था। आरोप है कि इसी दौरान उनकी बहू सुमन लता ने उनकी पत्नी शांति के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में शांति गंभीर रूप से घायल हो गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk-पति पर मारपीट और तीन तलाक देने का आरोप -महिला ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

सुखपाल के अनुसार, घटना के बाद बहू घर से फरार हो गई। वह घायल पत्नी को उपचार के लिए सूर्यदेव अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने पुलिस से आरोपी बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गिरफ्तारी के बाद 24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना अनिवार्य -अवैध हिरासत पर रिमांड भी हो सकती है खारिज : सुप्रीम कोर्ट
Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119