खाई में गिरा वाहन, हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत-
एसआर चंद्रा
भिकियासैंण। भतरौजखान रामनगर रोड पर पनुवाद्योखन में एक केंटर वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने रेस्क्यू कर रात में शव निकाले।

थानाध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया की तल्ला सल्ट में मंगलवार की देर रात रामनगर रोड पर स्थित पनवाद्यौखन में एक वाहन केन्टर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही भतरौजखान पुलिस आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। जहां वाहन चालक मृत अवस्था में पाया गया। जिसे पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर निकाला गया। वाहन टाटा-डी.आई.-32 सड़क से करीब 500 मी.नीचे गिरा है। वाहन में कुल 2 व्यक्तियों के सवार होने की सूचना है।
दुर्घटना उपरोक्त में दूसरे व्यक्ति को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तलाश कर खाई से बाहर निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरोजखान पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा दोनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया है। मृतकों की पहचान (1)- हरीश सैनी पुत्र रमेश चंद्र सैनी निवासी ग्राम जोगीपुरा थाना -रामनगर जिला नैनीताल (उम्र 33 वर्ष (2)- गोधन सिंह रावत पुत्र चंदन सिंह निवासी ग्राम- जस्सागांजा थाना रामनगर जिला- नैनीताल (उम्र 50 वर्ष) के रूप में हुई है मृतकों के पंचायतनामें की कारवाई की जाएगी। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : दो बेटे 30 घंटे तक बेहोश -होश आया तो अलमारी से साढ़े सात लाख नकद और सात लाख के जेवर गायब
उत्तराखंड : रेस्टोरेंट रिव्यू टास्क के नाम पर महिला से 1.40 लाख की साइबर ठगी