मंदिर दर्शन कर घर लौट रहे परिवार की कार हैड़ाखान के पास दुर्घटनाग्रस्त, महिला का हाथ धड़ से अलग
हल्द्वानी। मंदिर दर्शन कर घर लौट रहे परिवार की कार हैड़ाखान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक महिला बुरी तरह जख्मी हुई है और बताया जा रहा है कि महिला का हाथ धड़ से अलग हो गया।
जानकारी के मुताबिक हैड़ाखान निवासी रेवाधर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ चोरगलिया स्थित सूर्य देव मंदिर दर्शन के लिए आए हुए थे, दर्शनों के बाद पूरा परिवार रात में स्कॉर्पियो से घर वापस लौट रहा था, घर पहुंचने से पांच किलोमीटर पहले ही हैड़ाखान फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के पास उनकी स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें विमला देवी का हाथ काटकर शरीर से अलग हो गया।
सूचना के बाद काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है क्योंकि उनका हाथ शरीर से अलग हो गया था, जिसका हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग