आंगन में खेलते-खेलते एक चार वर्षीय मासूम घर के पीछे बनी टंकी में गिरा, मौत
हल्द्वानी। घर के आंगन में खेलते-खेलते एक चार वर्षीय मासूम घर के पीछे बनी टंकी में जा गिरा। थोड़ी देर बाद पानी की टंकी में जब परिजनों ने बच्चे को देखा तो वह टंकी में पड़ा हुआ था आनन फानन में उपचार के लिए परिजनों द्वारा बेस अस्पताल लाया गया। जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्चे के शव को मोर्चरी भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से यूपी के बदायूं जिला स्थित दातागंज के बिहारीपुर निवासी नरवीर हल्द्वानी में गौलापार के देवलाडांठ खेड़ा में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ ससुराल में रहते हैं। बताया जा रहा कि आज शनिवार को उनके सास-ससुर मंदिर गए हुए थे। उसकी पत्नी की तबियत ठीक न होने की वजह से वह भी सो रही थी।
बताया जा रहा कि नरवीर का चार साल का बेटा आयुष घर के बाहर खेल रहा था तभी वह खेलते-खेलते घर के पिछले हिस्से में बनी भूमिगत टैंक में जा गिरा। कुछ देर बाद बच्चे की मौसी उसे ढूंढती हुई वहां पहुंची तो आयुष का शव पानी में पड़ा हुआ था। चीख पुकार सुनकर सभी लोग एकत्र हो गए और बच्चे को पानी की टंकी से बाहर निकाला और उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया। जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। काफी देर तक परिवार वाले पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े रहे लेकिन पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग