अस्पताल में बैड पर बड़ी संख्या में मिले कॉकरोच -कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण, अस्पताल प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। अस्पताल के बाल रोग विभाग के बेड पर बड़ी संख्या में कॉकरोच पाए गए, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में आक्रोश है। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री के सचिव एवं कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने खुद बेड पर कॉकरोच रेंगते देखे, जिससे वे बेहद नाराज हुए। इसके अलावा, शौचालयों में भी गंदगी पाई गई। कमिश्नर ने अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।
कमिश्नर दीपक रावत ने अस्पताल प्रबंधन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा पाई गई, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ-सफाई की नियमित निगरानी के निर्देश दिए और अस्पताल प्रशासन को लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
अस्पताल में फैली गंदगी से मरीजों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था लचर बनी हुई है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद उम्मीद की जा रही है कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार