गैस सिलेंडर फटने से मां और उसके तीन बच्चों की दर्दनाक मौत
चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया, जिसकी जद में आकर मां और 3 बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश देवरिया जिले के डुमरी गांव के रहने वाले शिव शंकर गुप्ता की पत्नी आरती देवी घर में चाय बना रही थी, तभी अचानक सिलेंडर फट गया, जिससे आरती (उम्र 35 वर्ष) और उनके तीन बच्चे आंचल (14 वर्ष ), कुंदन (12 वर्ष) और सृष्टि (11 माह) की दर्दनाक मौत हो गई।
सिलेंडर फटने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएम एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। वहीं, विस्फोट इतना भयावह था कि शव को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुके हैं। पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। उधर, जिले के आलाधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर
उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात