नेपाल में बड़ी दुर्घटना, टैक्सी के नदी में गिर जाने से दो महिलाओं समेत 5 की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नेपाल के चितवन जिले में बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह एक टैक्सी खाई में गिर गई, जिससे दो महिलाओं और एक नाबालिग सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब सात बजे हुई। पुलिस ने बताया कि काठमांडू से गोरखा जिले की ओर जा रही टैक्सी पृथ्वी राजमार्ग के पास इच्छाकामना ग्रामीण नगर पालिका में त्रिशूली नदी में 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। राहत पहुंच पाने से पहले ही लोगों ने दम तोड़ दिया था। बाद में उनके शवों को बाहर निकाला गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


जानकारी के अनुसार टैक्सी में करीब छह यात्री सवार थे। यात्रियों में शामिल एक 18 वर्षीय युवती कथित तौर पर लापता है। मृतकों में 71 वर्षीय वृद्धा समेत दो महिलाएं और एक नौ वर्ष का बच्चा भी शामिल। बताया जा रहा है कि टैक्सी के ड्राइवर ने अचानक अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वह 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जहां से एक नदी बह रही थी। इस नदी का नाम त्रिशूली नदी है। हां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इके बावजूद हादसों पर रोक नहीं लग पा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119