15 कुंटल से अधिक की पकड़ी पॉलीथिन-लाखों का जुर्माना
लालकुआं। राजस्व विभाग, पुलिस एवं नगर पंचायत ने संयुक्त रूप से लालकुआं और बिंदुखत्ता क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाया। जिसमें दर्जन भर लोगों के चालान किए गए। देर शाम बिंदुखत्ता क्षेत्र के इंदिरानगर द्वितीय में स्थित एक गोदाम में छापेमारी की तो वहां कई कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक और प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गयी। तहसीलदार सचिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस एवं नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने लालकुआं और बिंदुखत्ता क्षेत्र में ताबड़तोड़ पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाया।
इंदिरानगर द्वितीय में टिंकू उर्फ मुन्ना नामक व्यक्ति के गोदाम से लगभग 15 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ ली। जिसका 2 लाख रुपए का चालान किया गया है। इसके अलावा काररोड क्षेत्र में दो दुकानों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई, तथा लालकुआं बाजार में आधा दर्जन से अधिक व्यापारियों का पॉलिथीन रखने पर 10 से 20 हजार रुपए तक का चालान किया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग