सड़क दुर्घटनाओं पर आधारित फिल्म फिल्म ‘यंग बाइकर्स’ मूवी जॉन मल्टीप्लेक्स में रिलीज, हल्द्वानी के एआरटीओ विमल पांडे ने लिखी कहानी
हल्द्वानी। सड़क सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर हल्द्वानी के एआरटीओ विमल पांडे की लिखित व निर्देशित फिल्म फीचर फिल्म बाइकर्स 17 फरवरी को मूवी जॉन मल्टीप्लेक्स में रिलीज की गई। जो कि एक सप्ताह तक चलेगी। फिल्म का प्रथम शो हाउसफुल रहा और एडवांस बुकिंग के चलते आगामी तीन दिवसों में भी हाउसफुल है। फिल्म का उद्देश्य दिन-प्रतिदिन बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर आधारित है। सड़क दुर्घटनाओं में हजारों लोग मारे जा रहे हैं, सड़कों पर प्रतिदिन होने वाली दुर्घटनाओं को सड़क सुरक्षा, शिक्षा के माध्यम से रोकने और लोगों को जागरूक करने का प्रयास करती फिल्म जन सामान्य व युवाओं हेतु अत्यंत उपयोगी है। फिल्म में सड़क सुरक्षा दुर्घटना पीडि़त की सहायता, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई है।

शिक्षाप्रद फिल्म में एक युवा जोड़े की प्रेम कहानी है जो युवाओं को समझदारी व अपने करियर पर फोकस करने के साथ मित्रता पूर्ण संबंधों की तरफ ध्यान केंद्रित करती है। यह सेकंड हैंड वाहन खरीदने में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी बात करती है। फिल्म में युवाओं का एक समूह तकनीकी के प्रयोग व अपने साहस से इंटरनेशनल ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश भी करता है एवं शिक्षा, सुरक्षा, प्रेम, मनोरंजन व जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार करने की तरफ प्रेरित करती है। फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तराखंड के रुद्रपुर में हुई है। सलीम काला नाम है मेरा, नाम भी काला, धंधा भी काला और शकल भी काली, काफी लोकप्रिय हो रहा है। फिल्म को स्कूल के विद्यार्थियों, युवाओं को अभियान चलाते हुए दिखाई जानी चाहिए, ताकि होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी