हल्दूचौड़ में सड़क किनारे अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई -17 चालान कर वसूले 4,250 रुपये

खबर शेयर करें 👉

–फड़-ठेली हटाने के साथ लोगों का सत्यापन, दुकानदारों को सड़क पर बोर्ड नहीं लगाने की हिदायत

लालकुआं। सड़क और हाईवे के किनारे अतिक्रमण कर लगाई गई फड़-ठेलियों के खिलाफ हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से सड़क किनारे फड़-ठेली लगाने वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत कार्रवाई करते हुए 17 चालान किए। प्रत्येक चालान पर 250 रुपये के हिसाब से कुल 4,250 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में साइबर ठगों की पुलिसकर्मियों पर नजर -महिला सिपाही का इंस्टाग्राम हैक कर दरोगा को फंसाने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, पुलिस उपाधीक्षक लालकुआं और प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क एवं हाईवे किनारे लगी फड़-ठेलियों को हटवाया गया और लोगों के सत्यापन की कार्रवाई भी की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार -100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का शक

पुलिस ने सड़क किनारे दुकानदारों की ओर से लगाए गए दुकान संबंधी बोर्ड भी हटवाए। साथ ही दुकानदारों और फड़-ठेली संचालकों को हिदायत दी गई कि वे सड़क पर अतिक्रमण न करें और न ही अपनी दुकानों के बोर्ड सड़क किनारे लगाएं। पुलिस ने कहा कि अतिक्रमण के कारण आमजन को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गैरसैंण में 27 अक्टूबर से होगा विधानसभा का सत्र, धामी सरकार का अंतिम सत्र होने की संभावना

पुलिस ने चेतावनी दी कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119