सौर ऊर्जा की बैट्रियां चुराने वाला चोर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अंजली पंत

लालकुआं। हल्दूचौड़ में सौर ऊर्जा की लगाई गई फेंसिंग तार बाहर से बिंदुखत्ता निवासी शातिर बदमाश ने बैटरी चोरी कर ली, जिसे महज 24 घंटे में पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार भास्कर भट्ट पुत्र घनानंद भट्ट नि० डूंगरपुर हल्दूचौड़ द्वारा लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी कि गत 6 जुलाई की रात्रि में अज्ञात चोर ने हल्दूचौड़ ग्राम सभा में लगी सोलर फेंसिंग तार बाढ़ की बैटरी को चोरी कर ली है, जिस पर कोतवाली पुलिस ने धारा 379 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  धामी सरकार ने पेश किया 7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट -स्थानीय निकायों को मिलेगा बढ़ा हुआ हिस्सा

प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा के निर्देश में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ सोमेंद्र सिंह द्वारा मय पुलिस टीम के तत्काल क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए लालकुआं और बरेली रोड क्षेत्र में कारोबार करने वाले कबाड़ियों से पूछताछ की, तथा मुखबिर की सूचना पर तेल डिपो चौराहे के पास से अभियुक्त प्रकाश चंद सुयाल पुत्र पूरन चंद सुयाल निवासी संजय नगर नंबर 3 नियर हनुमान मंदिर बिंदुखत्ता, उम्र 23 वर्ष को चोरी की गई 1 सोलर बैटरी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक पूर्व में भी अवैध शस्त्र रखने समेत चोरी के 4 मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। उक्त बैटरी चोर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह, कांस्टेबल अनिल शर्मा, मनीष कुमार और गुरमेज सिंह शामिल थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं-बिंदुखत्ता में क्लिनिकों और मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दो क्लिनिक सीज

Reporter -Anjali pant
Lalkuan

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119