लालकुआं-बिंदुखत्ता में क्लिनिकों और मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दो क्लिनिक सीज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

–जन औषधि केंद्र के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति, दस्तावेजों की जांच से मचा हड़कंप

लालकुआं। लालकुआं और बिंदुखत्ता क्षेत्र में संचालित क्लिनिकों और मेडिकल स्टोरों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर मंगलवार को प्रशासन, स्वास्थ्य और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने आधा दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों में औचक छापेमारी की। इस दौरान आवश्यक अभिलेख नहीं मिलने पर दो क्लिनिकों को सीज कर दिया गया, जबकि गौला रोड स्थित जन औषधि केंद्र के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की गई। अन्य जांचे गए क्लिनिकों और मेडिकल स्टोरों के दस्तावेज सही पाए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बागेश्वर में 442 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार -एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

उप जिलाधिकारी लालकुआं रेखा कोहली के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने क्षेत्र के विभिन्न क्लिनिकों और मेडिकल स्टोरों में पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की। छापेमारी की सूचना फैलते ही प्रतिष्ठान संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कुछ दुकानदारों के दुकानें बंद कर ताले लगाने की भी चर्चा रही।

जांच के दौरान राजीव नगर बंगाली कॉलोनी स्थित सुमंत मंडल क्लिनिक और 25 एकड़ रोड स्थित मनोज राय क्लिनिक में आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं मिले। इस पर टीम ने दोनों क्लिनिकों को सीज कर दिया। वहीं, गौला रोड पर आईटीसी गेट के सामने स्थित जन औषधि केंद्र में भी आवश्यक दस्तावेजों की कमी पाए जाने पर उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बागेश्वर में दो अलग-अलग घटनाओं में युवक और किशोरी की मौत -प्रेम प्रसंग की चर्चा से मचा हड़कंप

संयुक्त टीम ने क्षेत्र के अन्य क्लिनिकों और मेडिकल स्टोरों का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार, इन प्रतिष्ठानों में जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज सही पाए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं और दवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों में नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-वन्यजीव को बचाने के प्रयास में पलटा पिकअप -हादसे में ग्रामीण की मौत

छापेमारी अभियान में उप जिलाधिकारी रेखा कोहली, ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता सिंह, लालकुआं के चिकित्साधिकारी डॉ. लव पांडे, ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी एवं अर्चना, रजिस्ट्रार कानूनगो पंकज कुड़ाई, उप राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र चंद, जॉनी सिंह और आरिफ हुसैन सहित राजस्व, स्वास्थ्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119