ऑनलाइन धमकी देकर एक लाख रुपये ठगे -अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति को ऑनलाइन धमकी देकर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना देहरादून से भेजी गई जीरो एफआईआर के आधार पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मोहल्ला कैथवाड़ा निवासी नाहिद अंसारी पुत्र नूर हसन ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे ऑनलाइन डराकर चोट पहुंचाने की धमकी दी और इसके बाद एक लाख रुपये की धोखाधड़ी की।
एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि साइबर थाना देहरादून से प्राप्त जीरो एफआईआर को ज्वालापुर कोतवाली में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों, बैंकिंग लेनदेन और ऑनलाइन भुगतान से जुड़े विवरणों की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



गर्भवती पत्रकार की याचिका पर राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
धामी सरकार ने पेश किया 7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट -स्थानीय निकायों को मिलेगा बढ़ा हुआ हिस्सा