UKnews-अल्मोड़ा में अवैध हथियारों के साथ रामनगर के दो युवक गिरफ्तार -पिस्टल-कारतूस और चाकू बरामद

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। विधानसभा सत्र और आगामी त्योहारों के मद्देनजर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान सल्ट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रामनगर निवासी दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक रम्पुरिया चाकू बरामद किया है। आरोपियों की अर्टिगा कार को भी सीज कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार शाम थानाध्यक्ष सल्ट और एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कठपतिया तिराहे पर चेकिंग के दौरान अर्टिगा कार संख्या यूके 19 टीए-1942 को रोककर तलाशी ली। तलाशी में कार सवार दोनों युवकों के पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-रामनगर में बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत -कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष की मौत, तीन घायल

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने पहाड़ से गांजा खरीदकर रामनगर में ऊंचे दामों पर बेचने के इरादे से घूमने की बात बताई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भानू प्रताप बिष्ट उर्फ लक्की बिष्ट (26), निवासी पेट पड़ाव चौराहा, रामनगर और अंकित सिंह उर्फ छोटू (21), निवासी लूटाबड़, रामनगर, जिला नैनीताल के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार -तीन जगह बुलडोजर चलाया, दो निर्माण सील

पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सल्ट में मुकदमा संख्या 20/2026 दर्ज कर आयुध अधिनियम की धारा 3/4/25 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, भानू प्रताप बिष्ट उर्फ लक्की के खिलाफ रामनगर कोतवाली में वर्ष 2023 और 2024 में मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अंकित सिंह उर्फ छोटू के खिलाफ वर्ष 2023, 2024 और 2025 में गैंगस्टर एक्ट, शस्त्र अधिनियम और हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं-बिंदुखत्ता में क्लिनिकों और मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दो क्लिनिक सीज

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार, हेमन्त मनराल तथा एसओजी के हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार और कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119