पुरोला में चलती कार के ऊपर गिरा पेड़, एक की मौत
उत्तरकाशी। मोरी से पुरोला की ओर आ रही एक कार पर आंधी-तूफान चलते अचानक दो भारी भरकम चीड़ के पेड़ गिर गए। हादसे में एक कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायल को बाहर निकाल सीएचसी पुरोला में उपचार के लिए भर्ती कराया।
तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल ने बताया कि मोरी और पुरोला के डेरका से एक किमी पहले मोरी की ओर आंधी-तूफान से अचानक दो चीड़ के पेड़ टूट गए। इस दौरान एक पेड़ चलती कार के ऊपर गिर गया। जिससे कार सवार 26 वर्षीय आजाद पैन्यूली पुत्र संजय पैन्यूली निवासी ग्राम डेरिका पुरोला की मौके पर ही मौत हो गई, 25 वर्षीय विकास जोशी पुत्र खुशीराम जोशी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गंभीर रूप से घायल को सीएचसी पुरोला में भर्ती कराया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


नवरात्र में बड़ा हादसा : बदियाकोट का प्राचीन मां भगवती मंदिर आग में जलकर खाक -ऐतिहासिक काष्ठकला नष्ट
UK-कपकोट में खाई के पास मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी
देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा -इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील