फर्जी दस्तावेज बनाकर ली सिंचाई विभाग में नौकरी, मुकदमा दर्ज
देहरादून। थाना सहसपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज बनाकर सिंचाई विभाग में नौकरी पा ली। आरोप है कि वह घर पर ही रहकर नौकरी करता है। शिकायत के बाद सहसपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सहसपुर थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि साहिल हुसैन निवासी सोरना डोभरी तहसील विकासनगर ने शिकायत दर्ज कराई है।
बताया कि कालू अली पुत्र उमरदीन निवासी डोभरी फर्जी दस्तावेज बनाकर लंबे समय से सिचाईं विभाग विकासनगर डाकपत्थर में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा है। वह पढ़ना-लिखना नहीं जानता है। आरोप है कि आरोपी ने प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपुर खेडा बटोरीवाला और प्राथमिक विद्यालय डोभरी से कक्षा पांच पास करना दर्शाया है, जिसे फर्जी बताया है। आरोप है कि वह घर पर रहकर ही नौकरी कर रहा है। आरोप है कि अपने कुछ रिश्तेदारों का खौफ दिखाकर लोगों को भयभीत करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस