12वीं में फेल होने के बाद युवती की संदिग्ध हालात में मौत
लालकुआं क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती 12वीं की परीक्षा में दूसरी बार फेल हुई थी। मानसिक तनाव के चलते उसने विषैले पदार्थ का सेवन किया था।
पुलिस के अनुसार बुधवार को अचानक हालत बिगड़ने पर उसने अपनी मां को पिता को विषैला पदार्थ खाने की बात बताई। परिजन उसे एसटीएच लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चल पाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई