नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का आरोपी ट्यूशन टीचर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। 26 फरवरी को रानीखेत निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका द्वारा अपने पिता के साथ कोतवाली रानीखेत आकर तहरीर दी एक व्यक्ति जिसका नाम रहमत अली है मुझे ट्यूशन पढ़ाता है। दिनांक 25 फरवरी 2023 की शाम को ट्यूशन के बाद जब मैं उसकी गाड़ी में बैठकर घर को जा रही थी तो गलत नियत से मुझे छुआ और अपनी तरफ खींचने लगा। उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रानीखेत में तत्काल धारा 354 भादंवि व 7/8 पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना म0उ0नि0 रिंकी सिंह के सुपुर्द की गयी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : खड़िया खनन से मनगढ़ में बढ़ा भूस्खलन का खतरा - खेतों तक पहुंचा मलबा

सीओ रानीखेत श्री तिलक राम वर्मा द्वारा मामले की गंभीरता के देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत नासिर हुसैन को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-ज्योलीकोट में पीलिया का कहर, दो मौतों से मचा हड़कंप

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत नासिर हुसैन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ठोस सुरागरसी पतारसी कर अभियोग पंजीकृत होने के मात्र 01 घण्टे के अवधि में अभियुक्त रहमत अली को रानीखेत से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही वैधानिक की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद : दो दशक से अदालतों में मामला, नौ सितंबर की सुनवाई पर टिकी नजर

गिरफ्तार अभियुक्त-
रहमत अली, उम्र- 43 वर्ष पुत्र सैयद अमजद अली निवासी मौहल्ला छत्ता बड़ा दरवाजा, जिला सहारनपुर, उ0प्रदेश
हाल निवासी- जैनोली, तह0 रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा
पुलिस टीम-
1-व0उ0नि0 सुनील सिंह बिष्ट, कोतवाली रानीखेत
2-म0उ0नि0/विवेचक रिंकी सिंह, कोतवाली रानीखेत
3-हे0कानि0 नरेन्द्र कुमार, कोतवाली रानीखेत

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119