बिना ओटीपी और कॉल के पिता-पुत्र के खातों से उड़ाए 1.64 लाख रुपये- साइबर ठगी से मचा हड़कंप
हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने बिना ओटीपी साझा कराए और बिना फोन कॉल किए ही पिता-पुत्र के बैंक खातों से कुल 1 लाख 64 हजार रुपये निकाल लिए। खातों से रकम गायब होने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद मुखानी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, मालती विहार, कुसुमखेड़ा निवासी राजेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह नवंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके और उनके पिता के बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों से कुल 1.64 लाख रुपये निकाल लिए। खास बात यह है कि इस दौरान न तो उनसे कोई ओटीपी मांगा गया और न ही कोई फोन कॉल आया।
बैंक खातों से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मुखानी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर सौंपी और मामले में कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बिना ओटीपी और फोन कॉल के खातों से रकम निकलने की घटना ने साइबर सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक